Home / Uttarakhand / जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान लंबित होने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देहरादून प्रेस क्लब में जेएम ठेकेदार संगठनों के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेशभर से जुड़े संगठन शामिल हुए और सरकार से जल्द भुगतान जारी करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के अधिकांश कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 16 हजार से अधिक गांवों में करीब 15 हजार 500 योजनाओं को ठेकेदारों ने कठिन परिस्थितियों में अपनी जमा पूंजी और संसाधनों के दम पर पूरा किया है।

देहरादून में ठेकेदारों का शक्ति प्रदर्शन, लंबित भुगतान को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनराशि जारी नहीं होने से ठेकेदार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। समय पर भुगतान नहीं मिलने से न केवल ठेकेदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि योजनाओं की प्रगति भी प्रभावित हो रही है। संयुक्त मोर्चा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत 16 जून को देहरादून मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 30 जून 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विभागीय कार्यालयों पर सांकेतिक तालाबंदी और परियोजनाओं में पानी बंद करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
ठेकेदार संगठनों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने और लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है, ताकि जल जीवन मिशन की योजनाएं प्रभावित न हों।

जल जीवन मिशन पर बवाल! ठेकेदार बोले — भुगतान नहीं तो प्रदेशभर में आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *