Home / Uttarakhand / देहरादून में रॉन्ग साइड ड्राइविंग का बढ़ता खतरा, ISBT के पास नियमों की उड़ रही धज्जियां

देहरादून में रॉन्ग साइड ड्राइविंग का बढ़ता खतरा, ISBT के पास नियमों की उड़ रही धज्जियां

देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ISBT के पास स्थित राजा राम मोहन राय अकादमी स्कूल के समीप का है, जहां वाहन चालक खुलेआम रॉन्ग साइड से वाहन चलाते हुए नजर आए। क्षेत्र का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई वाहन गलत दिशा से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वाहन चालक समय बचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर रॉन्ग साइड से वाहन दौड़ाते हैं। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। स्कूल के आसपास का क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

निवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराया गया है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ

यमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन करने के बजाय अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *