Home / Uttarakhand / देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 25 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल (चीड़बाग) में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 

मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य कारगिल के वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और राज्य के अनेक सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के आयोजनों को राष्ट्र के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। 

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *