Home / Uttarakhand / Chardham Yatra 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होते ही पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया।
पर्यटन सचिव Dhiraj Garbyal ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके तहत Kedarnath Temple के कपाट 22 अप्रैल को और Badrinath Temple के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने Kedarnath Temple के लिए आवेदन किया। यहां 42,405 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं Badrinath Temple के लिए 36,580, Gangotri Temple के लिए 22,764 और Yamunotri Temple के लिए 22,340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
पर्यटन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे से आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। इसके लिए Rishikesh, Haridwar के ऋषिकुल मैदान और Vikasnagar में पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे।
यात्रियों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 भी जारी किया है, जिस पर 24 घंटे जानकारी और सहायता उपलब्ध रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *