उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के पावन अवसर पर समाजसेवी पुष्पेंद्र पंवार ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि फूलदेई केवल एक त्योहार नहीं बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है।

पुष्पेंद्र पंवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “देहरी-देहरी फूल सजे, खुशियों की बहार आई, फूलदेई का पावन पर्व हर आँगन में मुस्कान लेकर आए। फूलों की खुशबू के साथ हर घर में सुख-समृद्धि आए और अपनों के साथ हर दिल में प्यार और अपनापन बना रहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल सजाते हैं और घर-परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं, जो हमारी लोक परंपराओं की खूबसूरती को दर्शाता

पुष्पेंद्र पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इन पर्वों की महत्ता को पहुँचाएँ।
अंत में उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।










