Home / Uttarakhand / Uttarakhand News: सरकार के चार साल, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, आज मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

Uttarakhand News: सरकार के चार साल, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, आज मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

परेड ग्राउंड में आज उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर यातायात विभाग की ओर से शहर के कई रूटों को बदला गया है। ऐसे में लोगों को रूट प्लान देखकर बाहर निकलना होगा। इसके अलावा पार्किंग और पिकअप प्वाॅइंट भी चिह्नित किए गए हैं।

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में प्रसारण भी किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *