Home / Uttarakhand / उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराई स्वास्थ्य जांच

उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराई स्वास्थ्य जांच

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर को पत्रकारों और उनके परिजनों का व्यापक सहयोग मिला। शिविर में कुल 142 पत्रकारों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर का उद्देश्य पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौ

रान रक्तचाप, ब्लड शुगर, हृदय संबंधी जांच समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने पत्रकारों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लगातार व्यस्त और तनावपूर्ण माहौल में कार्य करते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ताकि पत्रकारों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिल सके।

शिविर के सफल आयोजन पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। प्रतिभागियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *