Home / Uttarakhand / केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पौधरोपण

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पौधरोपण

देहरादून, 05 मार्च।
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर उनके ‘प्रतिदिन एक पौधा’ लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपने शासकीय आवास पर पौधरोपण किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ किसानों और आम लोगों तक पहुंच रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति शिवराज सिंह चौहान का समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पौधरोपण जैसे प्रयास प्रकृति को बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, भाजपा नेता रामशरण नौटियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, दीपक भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *